जसरापुर में मनाई महाराणा प्रताप जयंती:वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान, वाहन रैली निकाली
जसरापुर में मनाई महाराणा प्रताप जयंती:वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान, वाहन रैली निकाली
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के जसरापुर गांव में मुख्य बस स्टैंड के पास वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, युवाओं और सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस दौरान भारत माता और महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराणा प्रताप को वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। हल्दीघाटी का युद्ध उनके साहस और पराक्रम का उदाहरण है। वक्ताओं ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
जयंती के अवसर पर केक भी काटा गया। इसके अतिरिक्त, गांव में एक वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और महाराणा प्रताप का जयघोष किया। इस दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में राजकुमार सिंह निर्वाण, मनीष निर्वाण, रामजीलाल नम्बरदार, रिशाल सिंह, राजेश जलन्द्रा, जितेंद्र कुमावत, उमराव, महेश धानिया, ओमप्रकाश टोडपुरिया, मोहनलाल धानिया, अशोक चनेजा, श्यामलाल, शक्ति सिंह, विशाल सिंह, अजेश निर्वाण और जगदीश डोई सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144927


