[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भलभदासपुरा में शिव परिवार की मूर्तियां खंडित, खेत में फेंकी:पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, बोली- मैं भगवान से नाराज थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

भलभदासपुरा में शिव परिवार की मूर्तियां खंडित, खेत में फेंकी:पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, बोली- मैं भगवान से नाराज थी

भलभदासपुरा में शिव परिवार की मूर्तियां खंडित, खेत में फेंकी:पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, बोली- मैं भगवान से नाराज थी

नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र के एक शिव मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों को मंदिर में मूर्तियां नहीं मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। घटना भलभदासपुरा गांव की है।

सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया- इस मामले में संदिग्ध महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह भगवान से नाराज थी, जिसके चलते उसने सुबह मंदिर में रखी मूर्तियों को तोड़कर खेत में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी महिला लाली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

सुबह दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने देखा

घटना की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं।

Related Articles