[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर शहरी प्राथमिक केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण:अस्पताल प्रभारी की शिकायत पर पानी और स्टाफ की कमी दूर करने के दिए निर्देश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर शहरी प्राथमिक केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण:अस्पताल प्रभारी की शिकायत पर पानी और स्टाफ की कमी दूर करने के दिए निर्देश

सरदारशहर शहरी प्राथमिक केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण:अस्पताल प्रभारी की शिकायत पर पानी और स्टाफ की कमी दूर करने के दिए निर्देश

सरदारशहर : सरदारशहर के भादर जी कुआं स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रामकुमार वर्मा ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रभारी डॉ. सोनू माली से व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया और केंद्र में मौजूद कमियों को दूर करने पर विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामकुमार वर्मा ने कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अच्छी ओपीडी रहती है। इसके बावजूद, यहां के डॉक्टर और चिकित्सा टीम मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने का लगातार प्रयास कर रही है, जो सराहनीय है।

अस्पताल प्रभारी डॉ. सोनू माली ने एसडीएम को बताया कि केंद्र में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके अलावा, शौचालय की सुविधा भी सही तरीके से उपलब्ध नहीं है। इन समस्याओं के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान नर्सिंग अधिकारी तारा देवी, सविता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आरती, ममता, ललिता, कमल कुमार, दशरथ, कृष्ण कुमार, आरिफ, रोहित वार्ड के राजू खोखर, सलीम खान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles