कल्याणपुरा में घर में घुसकर मारपीट का आरोप:नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे लोग, 5 नामजद सहित 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
कल्याणपुरा में घर में घुसकर मारपीट का आरोप:नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे लोग, 5 नामजद सहित 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
सरदारशहर : सरदारशहर के कल्याणपुरा बीदावतान गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक घर में घुसकर मारपीट का आरोप है। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे हुई इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच नामजद सहित 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस मामले में शनिवार सुबह एक पक्ष के 30-40 से अधिक ग्रामीण सरदारशहर पुलिस थाने पहुंचे। इन लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
सरदारशहर थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया -रामसिंह राजपुरोहित की ओर से रिपोर्ट मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की जांच करेगी और झड़प के कारणों का पता लगाएगी। घटना में शामिल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश लोकेशन के आधार पर की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
इस दौरान रामसिंह, राजूसिंह, सुमेरसिंह, कालूसिंह, मनोहर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाना अधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2144902


