25 पैसे का इनामी बदमाश गिरफ्तार:झुंझुनूं गैंगवार के बाद से फरार था, घर आया तो पुलिस ने दबोच लिया
25 पैसे का इनामी बदमाश गिरफ्तार:झुंझुनूं गैंगवार के बाद से फरार था, घर आया तो पुलिस ने दबोच लिया
सीकर : सीकर की दादिया थाना पुलिस ने 25 पैसे के इनामी बदमाश सुनील पांड्या को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील करीब 4 महीने से फरार था। जैसे ही वह शुक्रवार को घर आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
SHO संजय पूनियां ने बताया- आरोपी सुनील पांड्या (25) पुत्र हरिराम जाट निवासी खींवासर को उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा गया है। आरोपी पर पूर्व में 16 मुकदमे दर्ज हैं।
दरअसल 12 दिसंबर को झुंझुनूं के खिरोड़ इलाके में जमीनी विवाद को लेकर श्रवण भादवासी और रविंद्र कटेवा गैंग के बीच गैंगवार हुई थी। इसमें कटेवा गैंग का सुनील और श्रवण भादवासी का एक शूटर मारा गया था।
जमीनों पर कब्जा करते थे बदमाश
रविंद्र कटेवा गैंग और उससे जुड़े लोग गैंग के रूप में दादिया थाना इलाके में जमीनों पर कब्जा करना जैसी वारदातें करते थे। ऐसे में 10 बदमाशों पर संगठित अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें सुनील पांड्या भी शामिल था।
पांड्या की तलाश में उसके घर सहित अन्य जगहों पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं लग पाया। ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि सुनील अपने घर पर आया हुआ है। जहां दबिश देकर सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2144496


