पपुरना में पेयजल संकट गहराया, एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप
पपुरना में पेयजल संकट गहराया, एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप
खेतड़ी : पपुरना ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 6, 7, 8 और 9 में भीषण गर्मी के बीच पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत के कारण क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मची हुई है और लोगों को मजबूरी में निजी टैंकरों से 500 से 700 रुपये खर्च कर पानी मंगवाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जलदाय विभाग के उच्च अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। स्थानीय स्तर पर भी नियमित कर्मचारी नहीं होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार विभाग ने यहां संविदा आधार पर एक निजी व्यक्ति को मानदेय पर लगा रखा है, जिसकी अधिकारी सुनवाई नहीं करते और वह भी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचा पा रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि पपुरना में जनता जल पम्प हाउस पेयजल योजना के तहत तीन वर्ष पूर्व बड़ा स्टोरेज टैंक, तीन बड़ी टंकियां और करीब 26 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई गई थी, ताकि समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस योजना में कुंभाराम नहर का पानी स्टोर किया जाता है, वहीं मनसा माता मंदिर के पास स्थित ट्यूबवेल का पानी भी स्टोरेज में एकत्र होता है। पर्याप्त जल उपलब्ध होने के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है।
समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो सहायक अभियंता कार्यालय Babai का घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में भूतपूर्व सैनिक हवलदार ईक्कूराम बबेरवाल, अब्दुल गफ्फार, जगमाल महरानियां, रतनलाल बबेरवाल, सागरमल बबेरवाल, रफीक राणा, बीरबल सुबेदार, जाकिर कुरेशी, शहाबुदीन, हीरालाल बबेरवाल, रमजो बानो, सुमित्रा देवी, कैलाश देवी, पूर्व पंच सुनिता राठी, प्रकाश खारड़िया, धर्मपाल खारड़िया सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144471


