जन जागरूकता रथ पहुंचा गांवों की चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी
जन जागरूकता रथ पहुंचा गांवों की चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम जन जागरूकता रथ पंचायत समिति बीदासर की ग्राम पंचायत घंटियाल बड़ी, सारंगसर एवं लुहारा पहुंचा। गांवों में रथ के पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया। रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इसके साथ ही कला जत्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी रहे सतीश पूनिया ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत लुहारा पहुंचे। उन्होंने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य, पूर्व प्रधान संतोष मेघवाल,मनभरी देवी पूर्व प्रधान सुजानगढ़, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुजानगढ़, उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं ग्राम पंचायतों के प्रशासक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में रवि आर्य, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण तिवाड़ी, राजेश बेंगाणी, सांडवा देहात मंडल अध्यक्ष सहिनाथ सिद्ध सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144025


