स्व. राजवीर पुनियां की 5वीं पुण्यतिथि पर गौसेवा, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ हुआ आयोजन
स्व. राजवीर पुनियां की 5वीं पुण्यतिथि पर गौसेवा, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ हुआ आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : बनगोठड़ी रोड स्थित श्री गौशाला पिलानी में स्वर्गीय राजवीर पुनियां की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सेवा और संस्कारों से ओतप्रोत विशेष गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष एवं राजस्थान राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य डॉ. पवन चौधरी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान संघ कार्यकर्ता ग्रामीणजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्व. राजवीर पुनियां के सुपुत्र हरिकांत पुनियां अपने परिवार सहित गौशाला पहुंचे जहां सभी ने विधिवत गौमाता का पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने गायों को स्वामणी हरा चारा गुड़ एवं दलिया खिलाकर गौसेवा की। सुबह से ही गौशाला परिसर में भक्ति और सेवा भाव का वातावरण बना रहा।

डॉ. पवन चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय गुरुजी राजवीर पुनियां का संपूर्ण जीवन गौसेवा किसान कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गुरुजी हमेशा यह संदेश देते थे कि किसान और गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं तथा दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में गौसेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर हरिकांत पुनियां ने परिवार की ओर से हर वर्ष पुण्यतिथि पर गौशाला में विशेष सेवा कार्य आयोजित करने का संकल्प दोहराया। डॉ. चौधरी ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को राजवीर पुनियां जैसे व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर गौसंरक्षण पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के कार्यों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा को सर्वोपरि धर्म माना गया है और यह हमारी परंपरा एवं संस्कारों की पहचान है।
कार्यक्रम में डॉ. सतपाल चाहर मोहर सिंह बलवदा वेदप्रकाश पुनिया मुकेश रायला सुरेश रमेश पवन जखोडि़या मनोहर सिंह अनिल संदीप भडिया प्रताप पायल प्रेम खिचड़ सुरेन्द्र पायल जयप्रकाश डुडी अवतार जी सहित भारतीय किसान संघ के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144025


