नगरपरिषद् की आमजन और व्यापारी वर्ग से अपील – आयुक्त अभिलाष सिंह
नगरपरिषद् की आमजन और व्यापारी वर्ग से अपील - आयुक्त अभिलाष सिंह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए टीम जल्द ही विजिट करेगी। इसलिए चूरू शहर की बेहतर रैंकिग के लिए आमजन और व्यापारी वर्ग से अपील की है कि शहर की स्वच्छता में सहभागी बनें। रात्रिकालीन सफाई के बाद सुबह सड़कों पर कचरा डालना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे शहर की छवि भी खराब होती है। परिषद् की टीमें लगातार गश्त पर हैं। और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है। कचरा अगर निर्धारित समय पर नहीं उठाता है तो आप शिकायत दर्ज करवाए। यदि निर्धारित समय पर कचरा संग्रहण वाहन नहीं पहुंचता है, तो आमजन नगरपरिषद् के अधिकारिक व्हाट्सएप नम्बर 94623-31260 पर तत्काल सूचना/शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144025


