बारवा में ग्राम रथ अभियान का आयोजन, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : ओमप्रकाश भडाणा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : राज्य सरकार के प्रदेशव्यापी “ग्राम रथ अभियान” के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बारवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी एलईडी रथ द्वारा दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि ग्राम रथ अभियान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

इस दौरान विक्रम सिंह जाखल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रियंका शर्मा, विकास अधिकारी रितेश सांखला, सहायक निदेशक कृषि रोहिताश ढाका, कृषि अधिकारी सुभाष चन्द्र सीगड़, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. गिरधारी भास्कर, पूर्ण सिंह शेखावत, शंकर लाल सैनी, राजेन्द्र सैनी, जगमोहन सिंह शेखावत, बीरबल यादव, किशन गुर्जर, धरमवीर, धीरजी, महेश, दिनेश, प्रकाश सैनी, मनीष शर्मा, राधेश्याम भडाणा, प्रहलाद भडाणा, श्रीराम भडाणा, भानुराम भडाणा, जगदीश मास्टर, केशर गुर्जर, पोखर सिराधना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2144022


