[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक जोशी का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक जोशी का किया सम्मान

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक जोशी का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन की जिला इकाई झुंझुनूं द्वारा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं इंदौर निवासी अशोक कुमार जोशी के झुंझुनूं आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला कलेक्टर अरुण गर्ग के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अशोक कुमार जोशी का माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही भगवान श्रीराम का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर अभिनंदन किया गया।

जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि अशोक कुमार जोशी मार्च-अप्रैल माह में पुष्कर में आयोजित 43 दिवसीय “शत गायत्री पुरश्चरण” आयोजन के मुख्य व्यवस्थापक रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में भजनलाल शर्मा सहित कई प्रमुख हस्तियों ने सहभागिता निभाई थी।

समारोह को संबोधित करते हुए अशोक कुमार जोशी ने कहा कि विप्र फाउंडेशन ब्राह्मण समाज का अग्रणी संगठन है, जो विश्वभर में समाजहित एवं सेवा कार्यों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों और सामाजिक एकता पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, जिला मंत्री विकास पुरोहित, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकदगढ़ ओमप्रकाश जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पचलंगिया, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, संजय शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles