[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी पुलिस ने डकैती के फरार आरोपी को पकड़ा:2 साल से फरार था, ककराणा में व्यवसायी से लूटे थे 4 लाख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी पुलिस ने डकैती के फरार आरोपी को पकड़ा:2 साल से फरार था, ककराणा में व्यवसायी से लूटे थे 4 लाख

उदयपुरवाटी पुलिस ने डकैती के फरार आरोपी को पकड़ा:2 साल से फरार था, ककराणा में व्यवसायी से लूटे थे 4 लाख

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने डकैती के एक पुराने मामले में दो साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया कि यह मामला 29 जुलाई 2022 का है। ककराणा निवासी मनीष कुमार महाजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह व्यक्तियों ने उन्हें रोका।

आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वे मनीष कुमार के बैग में रखे 4 लाख रुपए नकद, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात छीनकर फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने भडाना की ढाणी, हेमराजपुरा, पाटन, सीकर निवासी शेर सिंह उर्फ शेरू पुत्र प्रेम सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरू के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में पांच अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी रामपाल मीणा के साथ एएसआई जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल लीलाधर, राकेश कुमार और भागीरथ मल शामिल थे।

Related Articles