[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तमिलनाडु को लेकर केंद्र सरकार राज्यपाल के कंधों पर बंदूक रखकर संविधान की गरिमा गिरा रही है‌ – रफीक मंडेलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तमिलनाडु को लेकर केंद्र सरकार राज्यपाल के कंधों पर बंदूक रखकर संविधान की गरिमा गिरा रही है‌ – रफीक मंडेलिया

तमिलनाडु को लेकर केंद्र सरकार राज्यपाल के कंधों पर बंदूक रखकर संविधान की गरिमा गिरा रही है‌ - रफीक मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : तमिलनाडु में सरकार बनाने पर पेंच फंसता जा रहा है. विजय थलापति की टीवीके को सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद पूर्ण बहुमत नहीं होने की वजह से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया, जिस पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं. वहीं इस पूरे विवाद पर टीवीके का समर्थन कर रही कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया देते हुवे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता रफ़ीक मंडेलिया ने इसे संविधान को रौंदने वाला कदम बताया. तमिलनाडु में जो हो रहा है, केंद्र सरकार पर्दे के पीछे छुपकर राज्यपाल के कंधो पर बन्दूक रखकर संविधान की गरिमा गिरा रही है।

मंडेलिया ने कहा केन्द्र की भाजपा सरकार ने राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन तो रख दिया मगर इनका कार्य इसके आचरण के रूप में नहीं हो रहा हैं, तमिलनाडु की जनता ने विधानसभा चुनाव में टीवीके को बड़ी पार्टी बनाया है,उसको राज्यपाल आमंत्रित करे, बहुमत सदन में सिद्ध हो जाएगा अगर बहुमत उनके पास नहीं है तो सरकार अपने आप गिर जाएगी ,सदन तक जाने का मौका तो दे। रफीक मंडेलिया ने कहा केंद्र सरकार में बैठे नेताओं को तकलीफ़ इस बात की हैं,टीवीके कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार क्यों बना रही है, तमिलनाडु में थलपती विजय को सरकार बनाने के लिए आमन्त्रित नहीं करने पर वहां की जनता के जन आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles