खेतड़ी के ढाणी गुंदेड में एक माह से पेयजल संकट:नगरपालिका में शामिल होने के बाद भी नहीं मिल रहा पानी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
खेतड़ी के ढाणी गुंदेड में एक माह से पेयजल संकट:नगरपालिका में शामिल होने के बाद भी नहीं मिल रहा पानी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की नानूवाली बावड़ी की ढाणी गुंदेड में ग्रामीण एक महीने से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने इस समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सरकार ने उन्हें खेतड़ी नगर पालिका के आबादी विस्तार के तहत इसमें शामिल किया था। उस समय उन्हें उम्मीद थी कि नगर पालिका में आने से उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, स्थिति इसके विपरीत हो गई है।
पिछले एक महीने से ढाणी में बनी पेयजल टंकी में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। ग्रामीणों ने टंकी के पास खाली मटके और बाल्टियां रखकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब वे नानूवाली बावड़ी ग्राम पंचायत का हिस्सा थे, तब टंकी में कुंभाराम जल योजना का पर्याप्त पानी आता था।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर श्योदान सैनी, सरदारा राम सैनी, महेंद्र सैनी, शोभाराम सैनी, दीपक, लोकेश, विकास, पायल सैनी, लाडो देवी, गीता देवी, बाली देवी, प्रेम देवी, बनारसी देवी, मंजू देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, ममता सैनी, सुमन सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2144006


