सरकना जोहड़ में हरे पेड़ उखाड़ने पर ग्रामीण भड़के:बोले- सोलर प्लांट के लिए काटे, कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
सरकना जोहड़ में हरे पेड़ उखाड़ने पर ग्रामीण भड़के:बोले- सोलर प्लांट के लिए काटे, कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र की महपालवास पंचायत के सरकना जोहड़ में कथित अतिक्रमण और पेड़ उखाड़ने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि कलौढ खुर्द निवासी सुबेसिंह अपनी जमीन पर सोलर प्लांट लगा रहे हैं, जिसके दौरान महपालवास सीमा के सरकना जोहड़ क्षेत्र में जबरदस्ती दखल दिया जा रहा है।

सीमा क्षेत्र के साथ छेड़छाड़ का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी मशीन से जोहड़ की सीमा के पास लगे हरे पेड़ों को उखाड़ दिया गया। साथ ही, सीमा क्षेत्र के साथ छेड़छाड़ भी की गई। इस घटना के बाद गांव में रोष फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित होकर विरोध जताने पहुंचे।

सरपंच प्रतिनिधि सुखवीर लौहान ने बताया कि ग्रामीण प्रशासन से लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो तहसील मुख्यालय पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान मौके पर उमेद लौहान, राजेश, राजपाल, सुरेन्द्र, विनोद लौहान, रविन्द्र, राजकरण, रधीवीर, राजेन्द्र, सुभान, जगत प्रशासक प्रतिनिधि और डॉ. सुधवीर लौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2143992


