चिड़ावा पुलिस ने 304 लीटर अवैध शराब की जब्त:कैश के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया, खोखे में चोरी से बेच रहा था
चिड़ावा पुलिस ने 304 लीटर अवैध शराब की जब्त:कैश के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया, खोखे में चोरी से बेच रहा था
चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 304 लीटर अवैध शराब और 11,032 रुपये नकद जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिस टीम ने लाखू तिराहा के पास बने एक खोखे पर दबिश दी, जहां अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 304 लीटर अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब में 167 लीटर देशी शराब, 50 लीटर अंग्रेजी शराब और 87 लीटर बीयर शामिल है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा अवैध शराब बिक्री से प्राप्त 11,032 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय था। पुलिस ने मौके से पिचानवां निवासी 22 वर्षीय सुनील को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अम्बिका चौधरी के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143945


