[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण गर्मी में बच्चों के लिए देवदूत बने भामाशाह, राउमावि सैनीपुरा में 160 छातों का वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में बच्चों के लिए देवदूत बने भामाशाह, राउमावि सैनीपुरा में 160 छातों का वितरण

भीषण गर्मी में बच्चों के लिए देवदूत बने भामाशाह, राउमावि सैनीपुरा में 160 छातों का वितरण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : राउमावि सैनीपुरा में शुक्रवार को एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भीषण गर्मी और आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को 160 छाते वितरित किए गए। इस पुनीत कार्य के पीछे अनिल शर्मा की प्रेरणा रही, जबकि भामाशाह मुरली मनोहर चोबदार एवं रामावतार सबलानिया ने आगे बढ़कर सहयोग प्रदान किया। ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ के संयुक्त आर्थिक योगदान से यह सेवा कार्य संभव हो पाया।

कार्यक्रम के दौरान गांव के अनेक प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें सचिन सैनी, अमित सैनी, भोलेशंकर सैनी, रामस्वरूप सैनी, संतोष सैनी (पूर्व सरपंच, सैनीपुरा), गणेश सैनी, जगदीश सैनी, प्रमेन्द्र सैनी, करणी राम सैनी, महेन्द्र सैनी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विद्यालय के संस्था प्रधान रोहिताश भड़िया ने कार्यक्रम में पधारे सभी ग्रामीणों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से बच्चों को शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरणा मिलती है। वहीं उप-प्राचार्य अनीता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तेज धूप और बरसात के मौसम में बच्चों के लिए यह अत्यंत उपयोगी उपहार है, जो उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा में भी सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अध्यापक महेश कालेर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ के बीच संवाद कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय में नामांकन बढ़ाने तथा HPV वैक्सीन के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।
ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की प्रेरणादायक पहल से अन्य भामाशाह भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।

Related Articles