सड़क पर बिजली का तार गिरा, बाइक सवार घायल:तुरंत सप्लाई बंद कराई, लोगों में नाराजगी
सड़क पर बिजली का तार गिरा, बाइक सवार घायल:तुरंत सप्लाई बंद कराई, लोगों में नाराजगी
बुहाना : बुहाना क्षेत्र के ठोठी गांव के नजदीक शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से गादली निवासी बाइक सवार नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि उन्होंने तत्काल पावर हाउस में फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई।
घायल नरेश कुमार को सरकारी एंबुलेंस की मदद से बुहाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि जर्जर तारों की शिकायत के बावजूद विभाग ने समय पर सुधार कार्य नहीं किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बिजली लाइनों की मरम्मत करवाने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143944


