सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ छात्रों ने भरी हुंकार उत्साह के साथ लगवाई एचपीवी वैक्सीन : उदयपुरवाटी में छात्राओं ने लगवाई HPV वैक्सीन
राज्य सरकार की मुहिम को मिल रहा है समर्थन, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मनोज ने टीके को बताया सुरक्षित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे में राजस्थान सरकार और चिकित्सा विभाग ने एक ठोस कदम उठाकर 14 से 15 वर्ष की बेटियों के लिए एक मुहिम चलाई है। जहां जयपुर रोड़ पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के टीके लगाए गए। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज सैनी की देखरेख में आयोजित इस सत्र में छात्राओं ने पूरे जोश और जुनून के साथ हिस्सा लेकर समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इस मूहिम में शुक्रवार को तीन स्कूलों की 10 छात्राओं ने सुरक्षा का संकल्प लेते हुए वैक्सीन लगवाई, इस अभियान के तहत अब तक राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 बालिकाओं को एसपीवी वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। जिनमें एसएमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 07 छात्राएं, सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 02 छात्राएं, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 01 छात्रा को अभिभावक एवं स्कूल अध्यापकों की मौजूदगी में लगाया गया।
छात्राओं ने संदेश देते हुए कहा ‘हमने लगवाया, अब आपकी बारी’
वैक्सीन लगवाने वाली छात्राओं ने अन्य किशोरियों और उनके अभिभावकों का डर दूर करते हुए कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। हमने अपनी सुरक्षा के लिए इसे लगवाया है, आप भी बिना किसी झिझक के आगे आएं और खुद को सुरक्षित करें।”
डॉक्टरों की सलाह कि बचाव ही उपचार है
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज सैनी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी 14 से 15 साल की बेटियों का टीकाकरण जरूर करवाएं। टीकाकरण के दौरान स्कूल स्टाफ एवं अभिभावक तथा बालिकाएं सहित अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143922


