[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना 2027 : तीसरे सत्र प्रशिक्षण में प्रगणक व पर्यवेक्षक को दी विविध गतिविधियों की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना 2027 : तीसरे सत्र प्रशिक्षण में प्रगणक व पर्यवेक्षक को दी विविध गतिविधियों की जानकारी

जनगणना 2027 : तीसरे सत्र प्रशिक्षण में प्रगणक व पर्यवेक्षक को दी विविध गतिविधियों की जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जनगणना – 2027 के प्रथम चरण ‘‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’’ के सफल संचालन हेतु जिले के विभिन्न उपखंडों एवं तहसीलों में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण का आयोजन निरंतर जारी है। जिले के 11 प्रशिक्षण केंद्रों पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जनगणना कार्य की प्रक्रियाओं, परिवारों से संवाद, प्रश्नावली भरने, ऑनलाइन फीडिंग, सीएमएमएस पोर्टल, स्वगणना एवं डाटा सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत अधिसूचित अवधि 16 मई से 14 जून, 2026 के दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपादित किया जाएगा। इसके लिए जिले में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को दक्ष बनाया जा रहा है।

Related Articles