[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा चूरू का अधिवेशन सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा चूरू का अधिवेशन सम्पन्न

अनिल लाम्बा अध्यक्ष, खादिम अली मंत्री, कमल कुमार रक्षक कोषाध्यक्ष निर्वाचित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा चूरू का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को शिक्षक भवन चूरू में उत्साहपूर्ण एवं जोशीले माहौल में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि राजपाल दहिया, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी रही, जिससे संगठन की मजबूत एकजुटता देखने को मिली।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर लगातार हमले हो रहे हैं।। पर्यवेक्षक जिला मंत्री वेदपाल मलिक ने अपने उद्बोधन में संगठन की एकता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही सरकारों को जनहित में निर्णय लेने के लिए मजबूर कर सकता है।

उन्होंने पारदर्शी व लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुए चुनाव की सराहना की। निर्वाचन अधिकारी नौरंग राम कस्वां रहे। कार्यकारिणी में सभापति बजरंग लाल मील, संरक्षक देवकरण फगेड़िया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीलाल पूनिया, उपाध्यक्ष शहरी अयूब अली राणासर, उपाध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र कस्वां, संघर्ष समिति संयोजक असलम खान, संघर्ष समिति सह संयोजक पूनम चंद रैगर, संगठन मंत्री तेज कुमार दहिया, संयुक्त मंत्री मुबारिक खान, उप सभाध्यक्ष विनोद कुमार गोदार, कार्यालय मंत्री मुफीद आलम, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ईशराण, उपाध्यक्ष महिला आशा शेखावत, महिला मंत्री सुशीला शामिल किए गए।

इस अवसर पर यूनुस अली खान, मोहन लाल महरिया, शेर सिंह पूनिया, देवी सिंह कस्वां, सुरेश कुमार सूंडा, अली शेर खान, राजकुमार अलवरिया आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles