देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : कस्बे के मोरिंडा क्षेत्र में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट कांड के बाद उजड़े परिवार को समाजसेवी भामाशाहों ने नई जिंदगी दी। पीड़ित शंकर लाल मेघवाल ने गुरुवार को सहयोग करने वाले दानवीरों का सम्मान करते हुए भावुक शब्दों में कहा, “अगर ये लोग फरिश्ते बनकर नहीं आते तो मेरा उजड़ा घर कभी नहीं बस पाता। ये लोग मेरे लिए भगवान हैं।”
गौरतलब है कि 18 अप्रैल को किशोरपुरा रोड स्थित शंकर लाल मेघवाल के घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और घरेलू सामान सहित पालतू बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गई थीं। परिवार के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा था।
पीड़ित परिवार के अनुसार हादसे के बाद कई दिनों तक उन्हें सरकारी सहायता नहीं मिली। इसके बाद 21 अप्रैल को समाजसेवी सुरेश मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सेवा भावी लोगों से मदद की अपील की। इसके बाद इलाके के भामाशाहों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर राहत अभियान शुरू किया।
महज 13 दिनों में पीड़ित परिवार के लिए दो नए मकान और एक रसोई घर तैयार कर दिए गए। इसके साथ ही लगभग 6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, एक वर्ष का राशन, रसोई का सामान, गेहूं की बोरियां तथा ओढ़ने-बिछाने का सामान भी उपलब्ध करवाया गया।
गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में पीड़ित परिवार ने सहयोग करने वाले भामाशाहों और समाजसेवियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। समारोह में मौजूद लोगों ने इसे मानवता और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बताया।
राहत कार्य में चामुंडा माता मंदिर किशोरपुरा के महन्त तुरंत दास महाराज, मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, शीशराम खटाणा, समाज सेवी रविंद्र सिंह पोंख, कारोबारी पंकज गुप्ता चंवरा,पप्पू पारिक गुढ़ा, चंवरा प्रशासक धर्मराज सैनी, किशोरपुरा प्रशासक मोहनलाल सैनी, कुलदीप भाटी तहसीलदार गुढ़ा, सरपंच प्रत्याशी राजवीर खटाणा, कथा वाचक गजराज सिंह शेखावत, भाजपा युवा नेता सुमेर लमोड़, श्रीराम महरानियां, जेपी महारानियां सहित अनेक समाजसेवियों, संगठनों और ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर सुरेश दौराता, राजेश खटाणा किशोरपुरा, महेंद्र सिंह शेखावत, रणजीत कुमावत, दिनेश महारानियां, महेश सैनी, कैलाश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us