खच्चर ने बच्चे समेत दो को काटा:दुकान पर सामान लेने जा रहा था, अस्पताल में किया उपचार
खच्चर ने बच्चे समेत दो को काटा:दुकान पर सामान लेने जा रहा था, अस्पताल में किया उपचार
सादुलपुर : राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 33 में एक खच्चर ने बच्चे समेत दो लोगों पर हमला कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर को हुई, जिसमें 8 वर्षीय लक्की शर्मा और वेल्डिंग कारीगर रामावतार शर्मा घायल हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दुकान पर सामान लेने आ रहा था
प्रत्यक्षदर्शी राजेश शर्मा ने बताया- गुरुवार शाम करीब सात बजे लक्की शर्मा उनकी दुकान से सामान लेने आ रहा था। तभी तीन खच्चरों का एक झुंड आया। जिसमें से एक सफेद रंग के खच्चर ने अचानक बच्चे पर हमला कर काट लिया। राजेश शर्मा और उनके मकान निर्माण में लगे मजदूरों ने शोर सुनकर लाठी-डंडों से खच्चर को भगाया और बच्चे को बचाया।

दो कर्मचारियों को खच्चर पकड़ने के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ नगरपालिका ने एक ट्रैक्टर के साथ दो कर्मचारियों को खच्चर पकड़ने के लिए भेजा है। अभिभावकों ने अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने जाने से रोक दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका की लापरवाही के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2144017


