एसडीएम कार्यालय का घेराव, रीडर को हटाने की मांग:भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया, एसडीएम ने कहा-जांच करेंगे
एसडीएम कार्यालय का घेराव, रीडर को हटाने की मांग:भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया, एसडीएम ने कहा-जांच करेंगे
सरदारशहर : सरदारशहर में शुक्रवार को बार एसोसिएशन संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। वे कार्यालय में कार्यरत रीडर संदीप भोजक को हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। स्थिति को देखते हुए थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई और राय सिंह सुथार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
इस दौरान एसडीएम कार्यालय परिसर में दो अलग-अलग टेंट लगाए गए। एक टेंट में लोग एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित के समर्थन में थे, जबकि दूसरे में कुछ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बार एसोसिएशन संघ के धरने का विरोध किया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
दूसरी ओर, विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने ‘ईमानदार अधिकारियों’ के खिलाफ गलत तरीके से मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनकी निजी स्वार्थ की लड़ाई है, जिससे कोर्ट के काम प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता को नुकसान हो रहा है।
सीसीटीवी कैमरों की करवाई जाएगी जांच
एसडीएम रामकुमार वर्मा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि रीडर संदीप भोजक द्वारा किसी के साथ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, तो संबंधित दिनांक और समय उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी जांच करवाई जाएगी। एसडीएम वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक इस संबंध में कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आए हैं।
इस मौके पर श्योकरण पोटलिया, भगवती प्रसाद सांडेला, सांवरमल सारण, रामनिवास सारण, अश्विनी पारीक और गिरधारी लाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143924


