संतों की पहल से खत्म हुआ बन्नू-पंकू विवाद
बुद्धगिरी मढ़ी में हुई बैठक, गले मिलकर खत्म किए मतभेद
सीकर : राजस्थान के चर्चित सोशल मीडिया कलाकार बन्नू और पंकू (पंकज) के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार संतों की मध्यस्थता से समाप्त हो गया। गुरुवार को बुद्धगिरी मढ़ी में संत दिनेश गिरि महाराज के सानिध्य में हुई बैठक में दोनों कलाकारों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और साथ मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने माना कि विवाद की मुख्य वजह कुछ गलतफहमियां और पारिवारिक स्तर पर हुए मतभेद थे। बन्नू ने कहा कि उनके और पंकज के बीच व्यक्तिगत रूप से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन हालात ऐसे बने कि विवाद बढ़ गया। उन्होंने कहा कि वे अपनी दोस्ती में दरार नहीं चाहते और संतों का फैसला उन्हें पूरी तरह स्वीकार है।
संत दिनेश गिरि महाराज सहित मौजूद संतों ने दोनों कलाकारों को भाईचारा बनाए रखने और सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ाने से बचने की सलाह दी। संतों के समझाने पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि अब इस मामले को पूरी तरह समाप्त माना जाएगा।
बन्नू ने भावुक होकर कहा कि यदि भविष्य में उनकी ओर से इस समझौते का उल्लंघन होता है तो वे किसी भी दंड के लिए तैयार रहेंगे।
समझौते के बाद दोनों कलाकारों ने अपने समर्थकों और प्रशंसकों का आभार जताया। क्षेत्र के लोगों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों के बीच चला आ रहा विवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142801


