मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, जाजोद में रात्रि चौपाल व विश्राम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा, जाजोद में रात्रि चौपाल व विश्राम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : सीकर जिले के खंडेला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाजोद ग्राम में गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित दौरा रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम को जाजोद पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि चौपाल के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद करेंगे और रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक सुभाष मील सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। दौरे की सूचना मिलते ही जाजोद सहित आसपास के गांवों में हलचल बढ़ गई है। प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। देर रात तक सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी, एसपी प्रवीण नायक नुनावत, एडीएम रतन कुमार, खंडेला एसडीएम व डिप्टी एसपी सहित अन्य अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141617


