[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना 2027: प्रगणकों तथा सुपरवाइजरों ने सीखी बारीकियां, दूसरे सत्र प्रशिक्षण का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना 2027: प्रगणकों तथा सुपरवाइजरों ने सीखी बारीकियां, दूसरे सत्र प्रशिक्षण का समापन

जनगणना 2027: प्रगणकों तथा सुपरवाइजरों ने सीखी बारीकियां, दूसरे सत्र प्रशिक्षण का समापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के तहत जिलेभर में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के चूरू, तारानगर, बीदासर, सुजानगढ़, रतनगढ़, सरदारशहर एवं राजगढ़ सहित सभी उपखंडों में कुल 11 प्रशिक्षण केंद्रों पर आयोजित हो रहे दूसरे सत्र प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर्स द्वारा पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को जनगणना प्रपत्रों, डिजीटल उपकरण संचालन, डेटा संकलन, सीएमएमएस पोर्टल, गोपनीयता नियमों एवं फील्ड में कार्य करने की व्यवहारिक जानकारी दी। इसी क्रम में चार्ज जनगणना अधिकारियों द्वारा भी प्रशिक्षण सत्रों का पर्यवेक्षण किया गया।

Related Articles