भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान-जिला स्तरीय बैठक संपन्न
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान-जिला स्तरीय बैठक संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भाजपा सरकार द्वारा पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव टालने के विरोध में कांग्रेस के ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन बुधवार को चूरू में किया गया। बैठक जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल की अध्यक्षता में मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। चूरू जिला प्रभारी एवं फतेहपुर विधायक हाकम अली खान ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में संवैधानिक प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी कर रही है तथा चुनाव टाल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने पंचायत एवं निकाय चुनावों को टालने के फैसले को लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है, जिसके खिलाफ कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
अध्यक्षता कर रहे मनोज मेघवाल ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक संगठन को सशक्त किया जा रहा है और अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि चुनाव नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। वहीं दिनेश कस्वां ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
बैठक में रियाजत खान, संजय कस्वां, भीमराज जाखड़, केसरी शर्मा, असलम खोखर, किशोर धान्धू, पायल सैनी, गोविंद महनसरिया, धर्मेंद्र बुडानिया, मो. हुसैन निर्बाण सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्यारेलाल दानोदिया ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2141301


