रामा एकेडमी में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रामा एकेडमी में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झुंझुनूं : जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी रमेश कुमार यादव ने रामा एकेडमी में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रहना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सालभर जागरूक रहना जरूरी है, केवल सड़क सुरक्षा माह का इंतजार नहीं करना चाहिए।
यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को उनकी सबसे अधिक आवश्यकता है, इसलिए उनका सुरक्षित रहना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर भी जोर देते हुए कहा कि घरों का गंदा पानी सड़कों पर नहीं बहाना चाहिए और सड़क पर पत्थर जैसी बाधाएं नहीं रखनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि झुंझुनूं जिले में सरकारी कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के कारण आवागमन भी अधिक होता है और लाइसेंस निलंबन के मामले भी ज्यादा सामने आते हैं। ऐसे में सभी को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं की जानकारी देते हुए बताया कि ओवरस्पीडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, नशे की हालत में ड्राइविंग, रेसिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना और आपातकालीन वाहनों को रास्ता न देना जैसे अपराधों में पुलिस द्वारा लाइसेंस जब्त कर निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, रेड लाइट जंप करना, स्टॉप साइन का पालन न करना, गलत ओवरटेक करना या ट्रैफिक के विपरीत वाहन चलाना धारा 184 के तहत खतरनाक ड्राइविंग की श्रेणी में आता है, जिससे ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हो सकता है।
कार्यक्रम के अंत में रामा डिफेंस एकेडमी के निदेशक रमेश कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एकेडमी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141275


