झुंझुनूं एसपी ने मेहाड़ा थाने का निरीक्षण किया:सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ाने, अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए
झुंझुनूं एसपी ने मेहाड़ा थाने का निरीक्षण किया:सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ाने, अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए
खेतड़ी : झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने खेतड़ी उपखंड के हरियाणा सीमा से सटे मेहाड़ा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की जानकारी ली और अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
एसपी सागर ने बताया कि मेहाड़ा थाना क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा हरियाणा सीमा से सटा हुआ है। अपराधी अक्सर यहां घटनाओं को अंजाम देकर हरियाणा भाग जाते हैं। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रभावी गश्त कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
साइबर क्राइम पर चिंता जताई
एसपी ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आम जनता से अनजान कॉल को लेकर जागरूक रहने और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सहयोग करें।
इसके बाद, एसपी ने थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों और ग्राम रक्षकों की बैठक ली और पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने थाने में फरियाद लेकर आने वाले व्यक्तियों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने, उनकी समस्या सुनने और तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एएसपी फूलचंद मीणा, डीएसपी जुल्फीकार अली, थानाधिकारी राममनोहर, एएसआई पतराम, भीम सिंह, अनिल कुमार, एचसी अमरसिंह, राजेश कुमार, पंकज कुमार, रोहिताश सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2141186


