[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाद-बीज विक्रेताओं ने सांसद ओला को बताईं समस्याएं:अनुचित दबाव रोकने और मार्जिन बढ़ाने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाद-बीज विक्रेताओं ने सांसद ओला को बताईं समस्याएं:अनुचित दबाव रोकने और मार्जिन बढ़ाने की मांग की

खाद-बीज विक्रेताओं ने सांसद ओला को बताईं समस्याएं:अनुचित दबाव रोकने और मार्जिन बढ़ाने की मांग की

झुंझुनूं : झुंझुनूं कृषि आदान समिति के बैनर तले खाद, बीज और उर्वरक विक्रेताओं ने सांसद बृजेंद्र ओला से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सुरेंद्रसिंह राव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंपा, जिसमें वर्तमान व्यवस्था के तहत विक्रेताओं पर अनुचित दबाव डालने का आरोप लगाया।

गैर-अनुदानित उत्पाद बेचने की बाध्यता समाप्त करने की मांग

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि अनुदानित उर्वरक के साथ गैर-अनुदानित उत्पाद (लीवरेजिंग) बेचने की बाध्यता को तत्काल समाप्त किया जाए। विक्रेताओं का कहना है कि यह उन पर अनावश्यक बोझ डालता है। इसके अलावा, समिति ने कंपनियों द्वारा खाद की डिलीवरी सीधे डीलर के बिक्री केंद्र तक करवाने की मांग की। साथ ही, डीलर मार्जिन में कम से कम 8 प्रतिशत की वृद्धि करने का आग्रह किया गया ताकि उनकी लागत और मेहनत का उचित प्रतिफल मिल सके।

विक्रेता को गवाह मानने की मांग की

विक्रेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए साथी पोर्टल को वैकल्पिक रखने, अवैध बीजों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने और सीलबंद पैकिंग का नमूना फेल होने की स्थिति में विक्रेता को अपराधी के बजाय गवाह मानने की भी पुरजोर मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्रसिंह राव के साथ नाहरसिंह सैनी, ओमप्रकाश पायल, जयप्रकाश शर्मा और सुरेश कुमार सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।

Related Articles