[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमीन पठान के जन्मदिवस पर 100 पौधे लगाने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अमीन पठान के जन्मदिवस पर 100 पौधे लगाने का संकल्प

अमीन पठान के जन्मदिवस पर 100 पौधे लगाने का संकल्प

खेतड़ी : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं कोटपुतली-बहरोड़ जिला प्रभारी डॉ. शीशराम गुर्जर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खेतड़ी नगर में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अभियान के तहत पहले दिन शहर के खेल मैदानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

डॉ. गुर्जर ने बताया कि अमीन पठान का जन्मदिवस 7 मई को है, जिसे पूरे राजस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जयपुर में भी इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने की संभावना है।

इस अवसर पर धर्मवीर गुर्जर, अमन सैनी, इंजीनियर नरेंद्र सिंह, अजय चनेजा, मोनू, धर्मेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, हरीश, रामनरेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया।

Related Articles