[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्रीय विद्यालय में चयन पर एलकेजी छात्र का विद्यालय में अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केंद्रीय विद्यालय में चयन पर एलकेजी छात्र का विद्यालय में अभिनंदन

केंद्रीय विद्यालय में चयन पर एलकेजी छात्र का विद्यालय में अभिनंदन

खेतड़ी : एमकेएम पब्लिक स्कूल, राजोता के कक्षा एलकेजी के छात्र योषित सक्सेना (पुत्र डॉ. मोहित सक्सेना) का प्रथम प्रयास में केंद्रीय विद्यालय किशनगढ़, अजमेर में चयन होने पर विद्यालय परिसर में उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उसकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी शिक्षकों ने योषित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और छात्र की इस सफलता को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

Related Articles