[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा गांधी विद्यालय में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए:भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं को पानी उपलब्ध कराने की पहल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

महात्मा गांधी विद्यालय में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए:भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं को पानी उपलब्ध कराने की पहल

महात्मा गांधी विद्यालय में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए:भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं को पानी उपलब्ध कराने की पहल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नीमेड़ा में मंगलवार को विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। पीईईओ सम्पत लाल खैरवा ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए कुल 11 परिंडे लगाए गए हैं। इस सराहनीय पहल में विद्यालय स्टाफ ओमप्रकाश सैनी, नरेंद्र सिंह, मनीष कुमार सैनी, ममता रोलानिया और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पेड़ों पर पानी से भरे परिंडे बांधे, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी की सुविधा मिल सके।

इस दौरान पीईईओ सम्पत लाल खैरवा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि गर्मियों में पक्षियों को पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है और ऐसे छोटे-छोटे प्रयास उनके जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

Related Articles