[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में जुए पर पुलिस की कार्रवाई:दो गिरफ्तार, 12,470 रुपये नकद बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में जुए पर पुलिस की कार्रवाई:दो गिरफ्तार, 12,470 रुपये नकद बरामद

बुहाना में जुए पर पुलिस की कार्रवाई:दो गिरफ्तार, 12,470 रुपये नकद बरामद

बुहाना : झुंझुनूं जिले के बुहाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 4 मई 2026 को बणी बुहाना में दबिश देकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। उनके पास से 12,470 रुपये नकद और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के सुपरविजन में एक टीम का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व थानाधिकारी बिमला बुडानिया ने किया।

पुलिस ने मौके से कमल सिंह (64) निवासी भिर्र और जगवीर (40) निवासी सीमनी को गिरफ्तार किया। ये दोनों ताश के पत्तों पर रुपये दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 12,470 रुपये नकद और जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की गई। दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में आगे की जांच जारी है और जुए से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य सुरेन्द्र कुमार, हेमराज, धर्मपाल, सुशील कुमार, महेश कुमार और सोमवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles