[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में RGHS मामले पर डॉक्टरों का विरोध, कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में RGHS मामले पर डॉक्टरों का विरोध, कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

सीकर में RGHS मामले पर डॉक्टरों का विरोध, कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर: प्रदेश में RGHS गड़बड़ी मामले में कार्रवाई के विरोध में सीकर के चिकित्सकों में आक्रोश देखने को मिला। राजकीय श्री कल्याण अस्पताल (एसके अस्पताल) के डॉक्टरों ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं।

जानकारी के अनुसार, मामले में कार्रवाई के तहत सरकारी चिकित्सक डॉ. के.के. अग्रवाल और एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉ. बनवारी लाल को एसओजी द्वारा पूछताछ के लिए ले जाया गया। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से चिकित्सकों में नाराजगी फैल गई।

इसके विरोध में एसके अस्पताल के सरकारी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया और ट्रॉमा सेंटर के सामने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चिकित्सकों का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए, जबकि बिना सूचना दिए चिकित्सकों को पूछताछ के लिए ले जाना उचित नहीं है।

चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते दोनों चिकित्सकों को नहीं छोड़ा गया तो वे आगे की रणनीति बनाकर बड़ा आंदोलन करेंगे और कार्य बहिष्कार को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है।

इधर, कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई। दूर-दराज से आए मरीज इलाज के लिए भटकते नजर आए। ओपीडी और इंडोर सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

चिकित्सकों ने कहा कि वे मरीजों को असुविधा नहीं देना चाहते, लेकिन परिस्थितियों के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। वहीं मरीजों और परिजनों में भी इस स्थिति को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

Related Articles