देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : शहर में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका ने अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सड़क किनारे खड़े वाहनों, हाथ ठेलों और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
नगर पालिका ईओ रणजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के मुख्य मार्गों और सब्जी मंडी क्षेत्र में अभियान चलाते हुए सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को हटवाया और कुछ को जब्त भी किया। इसके अलावा अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को भी हटाकर जब्त किया गया।
सब्जी मंडी में प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन का उपयोग करने वाले व्यापारियों से पॉलिथीन जब्त की गई और चालान काटे गए। वहीं साफ-सफाई नहीं रखने वाले दुकानदारों पर भी जुर्माना लगाया गया और उन्हें स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान पालिका प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस टीम ने आमजन व व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।
ईओ रणजीत सिंह ने बताया कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान पिछले सात दिनों से लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि कचरा सड़कों पर न फैलाएं और नगर पालिका की गाड़ी आने पर ही निर्धारित स्थान पर कचरा डालें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us