शराब ठेका हटाने की मांग, युवक टावर पर चढ़ा:सिविल डिफेंस और ग्रामीण की मदद से सुरक्षित उतारा
शराब ठेका हटाने की मांग, युवक टावर पर चढ़ा:सिविल डिफेंस और ग्रामीण की मदद से सुरक्षित उतारा
नवलगढ़ : नाहसिंघानी गांव में एक युवक शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक विकास ने यह कदम अपनी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में उठाया।
टोल फ्री नंबर ठेका हटाने की शिकायत की थी
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, विकास कई दिनों से टोल फ्री नंबर पर शराब ठेका हटाने की शिकायत कर रहा था। कुछ दिन पहले उसे इसी मांग को लेकर शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। पुलिस ने बताया था कि उस समय युवक शराब के नशे में था।

युवक की समझाइश के बाद उतरा
घटना की सूचना मिलते ही मुकुंदगढ़ पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए जाल बिछाया, लेकिन विकास बातचीत के लिए तैयार नहीं था।
इसके बाद गांव के ही एक युवक मनोज ने विकास से बात की और उसे समझाया। मनोज की समझाइश के बाद विकास सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आया।

सिविल डिफेंस टीम में देवेंद्र, विजेंद्र, विजेंद्र गर्वा, विकास धायल, शशिकांत और पवन शामिल थे। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2139189


