चाकू की नोंक पर नाबालिग से छेड़छाड़:कोचिंग जाती छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाया,धर्म परिवर्तन करके शादी करने की धमकी दी
चाकू की नोंक पर नाबालिग से छेड़छाड़:कोचिंग जाती छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाया,धर्म परिवर्तन करके शादी करने की धमकी दी
सीकर : सीकर जिले में चाकू की नोंक पर 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने रास्ता रोककर वारदात की। आरोपी ने नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर शादी करने की बात कही। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
17 साल की नाबालिग लड़की ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह सीकर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इसलिए वह रोजाना सीकर आती-जाती है। गांव का ही रहने वाला एक युवक उसे परेशान करता है और गंदे-गंदे इशारे करता है। वह युवक नाबालिग से दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता है। जिससे नाबालिग लड़की पहले से ही डरी हुई है।
2 मई को जब नाबालिग लड़की सीकर आई तो उस युवक ने उसे रोक लिया और फिर चाकू दिखा कर कहा कि वह उसके साथ नहीं गई तो गला काट देगा और परिवार को भी काफी नुकसान पहुंचाएगा। ऐसे में डर के मारे नाबालिग लड़की उसके साथ बाइक पर बैठ गई।
आरोपी युवक नाबालिग लड़की को कहने लगा कि वह उसे अपने साथ रखेगा और उसका धर्म परिवर्तन करवा कर शादी करेगा। नाबालिग को युवक की बातों से लगा कि वह किसी प्लानिंग के तहत उस पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन करके फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता है।
आरोपी युवक ने कहा कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। डर की वजह से नाबालिग लड़की रोने लगी। ऐसे में आरोपी युवक उसे कोचिंग के पास छोड़कर चला गया। डर के मारे पहले तो यह बात नाबालिग लड़की ने किसी को नहीं बताई लेकिन घरवालों ने जब पूछा तो नाबालिग लड़की ने सब कुछ बताया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138794


