सतलोक आश्रम भिवानी में 118 यूनिट रक्तदान, 5 दहेज मुक्त शादियां हुई
शेखावाटी से सतलोक आश्रम भिवानी पहुंचे हजारों लोग
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भिवानी स्थित सतलोक आश्रम में संत रामपाल महाराज के सानिध्य में चल रहे तीन दिवसीय विश्व शान्ति महा-धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। इस दौरान यहां 118 यूनिट रक्तदान किया गया। यहां 5 दहेज मुक्त शादियां (रमैणी) हुई। आश्रम में शास्त्र प्रमाणित आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगाई गई। यहां आए लाखों लोगों में नशा जैसी कोई चीज दिखाई नहीं दी। आश्रम में व्यवस्था बहुत ही सराहनीय रही। उल्लेखनीय है कि आश्रम में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होता है।
इस मौके पर दलीप सिंह राठौड़ चलकोई, सुरजीत नायक बास ढाकान, रामूराम कड़वासरा बालरासर, कमल कुमार सुंडा सोमासी, बीजू सिंह राठौड़ रायपुरिया, पितराम सिंघमार बूंटिया, सुभाष स्वामी कड़वासर, सुभाष सैनी चूरू, नरेंद्र सोनी चूरू, खुमाराम रिड़खला, राजेन्द्र सिंह शेखावत ख्याली सहित बड़ी संख्या में शेखावाटी से पुरुषों, बच्चों और महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। लोगों की ओर से जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज द्वारा चलाए जा रहे अन्नपूर्णा मिशन की सराहना की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2137601

