बेरला में आवारा पशु से टकराई बाइक:युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर
बेरला में आवारा पशु से टकराई बाइक:युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर
सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ स्थित बेरला के पास रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बाइक के आगे अचानक आवारा पशु आ जाने से यह हादसा हुआ। घायल युवक की पहचान बाँझडोली निवासी दिनेश पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल दिनेश को तुरंत सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आवारा पशु के आ जाने से यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों ने सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को ऐसे हादसों की एक बड़ी वजह बताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2137269


