[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनसीटीई की क्षेत्रीय निदेशक प्रो. रश्मि शुक्ला से विक्रम राठौड़ की शिष्टाचार भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीराज्य

एनसीटीई की क्षेत्रीय निदेशक प्रो. रश्मि शुक्ला से विक्रम राठौड़ की शिष्टाचार भेंट

गुणवत्तापूर्ण अध्यापक शिक्षा के लिए एनसीटीई संकल्पित, शिक्षण संस्थान बने "उत्कृष्टता केंद्र" : प्रो.रश्मि शुक्ला, क्षेत्रीय निदेशक- एनसीटीई

नई दिल्ली : राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की पश्चिमी क्षेत्रीय समिति (डब्लूआरसी) की क्षेत्रीय निदेशक प्रो. रश्मि शुक्ला से विख्यात उच्च शिक्षा समीक्षक और हायर एजुकेशन एक्सप्रेस राजस्थान के संस्थापक अध्यक्ष विक्रम राठौड़ ने शिष्टाचार भेंटवार्ता कर शिक्षक शिक्षा, गुणवत्ता संवर्धन तथा क्षेत्रीय शैक्षिक विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रत्यक्ष संवाद किया। इस दौरान राठौड़ ने क्षेत्रीय निदेशक प्रो.रश्मि शुक्ला का स्वागत करते हुए अध्यापक शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की तथा भविष्य में शिक्षक शिक्षा के उन्नयन हेतु सहयोगात्मक प्रयासों की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

चर्चा के दौरान विक्रम राठौड़ ने शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता, नवीन शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षण संस्थानों में नवाचार, शोध एवं अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी का साझा प्रयास शिक्षक शिक्षण शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावशाली, समावेशी और भविष्य उन्मुख बनाएगा। शिक्षक शिक्षा में उत्कृष्टता सुनिश्चित करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भेंटवार्ता के दौरान पश्चिमी क्षेत्रीय समिति की क्षेत्रीय निदेशक प्रो.रश्मि शुक्ला ने शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संस्थानों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद देश में शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाली सर्वोच्च संस्था है, और पश्चिमी क्षेत्रीय समिति इस दायित्व को प्रभावी रूप से निभाते हुए शिक्षण संस्थानों के विकास, मानकों की स्थापना तथा शैक्षिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर शिक्षण संस्थानों को बेहतर मार्गदर्शन, पारदर्शिता एवं गुड गवर्नेंस के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्यापक शिक्षा के लिए परिषद दृढ संकल्पित है।

Related Articles