15 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म का प्रयास, नग्न अवस्था में वीडियो बनाने का भी आरोप, 3 जनों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
15 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म का प्रयास, नग्न अवस्था में वीडियो बनाने का भी आरोप, 3 जनों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस थाने में तीन जनों के खिलाफ 15 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म का प्रयास करने, नग्न अवस्था में वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि मेरे छोटे भाई की उम्र 15 साल है जो पिछले कई दिनों से डरा सहमासा रहता है, हमारे द्वारा कई बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया और वह स्कूल भी नहीं जा रहा है। 28 अप्रैल को मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो आया जिसमें कुछ लड़के मेरे भाई के साथ गलत हरकत कर रहे थे, तब मैंने मेरे भाई को सांत्वना देकर उससे पूछताछ की तो मेरे भाई ने मुझे बताया कि 19 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे गांव के ही तीन जनों ने एकराय होकर मुझे बहला फुसला कर गांव में स्थित जीएसएस में बने कमरे में ले गए और कैमरा बंद कर लिया तथा मुझे डरा धमकाकर निर्वस्त्र कर दिया। और मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे नाचने पर मजबूर कर दिया और मेरा निर्वस्त्र अवस्था में वीडियो बना लिया। उनमें से एक जने ने मुझे जाति सूचक गालियां निकालते हुए मेरे साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। जिस पर मेरे शरीर में भयंकर दर्द होने पर मै चिल्लाने लगा तो तीनों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिस कारण मैंने डर और शर्म के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। अब पुलिस ने पाक्सो व एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134770


