मजदूर दिवस के असर पर दी गई श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी व डाँ द्वारा बताए गए हीटवेव से बचने के उपाय
मजदूर दिवस के असर पर दी गई श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी व डाँ द्वारा बताए गए हीटवेव से बचने के उपाय
रतनगढ़ : शहर आरयूआइडीपी परियोजना में कार्यकारी एजेन्सी एलएंडटी कम्पनी के श्रमिकों ने आज धुम -धाम से गौशाला एसटीपी के प्रांगण में मजदूर दिवस मनाया गया l इस अवसर पर एलएंडटी कम्पनी के इन्जीनियरस व आरयूआइडीपी के अधिकारियों ने श्रमिकों को सम्बोधित किया जिसमें अब्दुल साहिद ने मजदूर दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया की श्रमिक का मानसिक, सामाजिक, आर्थिक, शारेरिक इनमें किसी प्रकार का शोषण नहीं होना चाहिए l परियोजना में जो भी कार्य हो रहा है इस कार्य में मजदूर का सम्मान होना चाहिएl जिसमें महिला मजदूर का विशेष ध्यान रखना चाहिए उनके मान सम्मान व मजदूरी में किसी प्रकार का भेदभाव नही होना चाहिए l राजवीर सिंह ने मजदूर दिवस के अवसर सभी बधाई देते हुए बताया की हम सब मजदूर है किसी को भी किसी प्रकार की समस्या हो तो हमें आपस में एक दुसरे की समस्या को समाधान करना चाहिए l
आरयूआइडीपी के अधिकारि सारदा जोशी, वन्दना, विनोद सिंह ने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हूए श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई l आज इस अवसर पर रितिक गोयल ने तमाम तरह की श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई l जिसमें ई- श्रमिक कार्ड, श्रमिकों की पैन्शन स्कीम, बीमा, पी एफ आदि के बारे में विस्तार से बताया गया l आज इस शुभ अवसर पर डाँ साहील खांन ने हीटवेव से बचने के बारे विस्तार पुर्वक जानकारी दी गई जिसमें बताया गया की पैसाब मे ज्यादा पिलापन होना, चक्कर आना, जी घबराना, ये हीटवेव के लक्षण है l
इस तरह की स्थिति में छाव में बैठकर अराम करना चाहिए ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का प्रयोग करे जिसमें ओआरएस, ग्लुकोज डी, छाछ, पानी प्रयोग करना चाहिएl पेयपदार्थ किस तरह से ओर कितनी मात्रा में प्रयोग करे इस विषय में डाँ साहब द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई l साथ – साथ में बीपी व सुगर के मरिजो को कार्य के दोरान किस प्रकार ध्यान रखे इस विषय में जानकारी दी गईl ओर ये भी बताया की बेहोश होने पर एम्बुलेंस से अस्पताल तक मरीज को कैसे ले जाना चाहिए lकार्तिक व विष्णु स्वामी ने श्रमिकों को वर्तमान में ओआरएस व ग्लूकोज वितरण किया जा रहा उसके बारे में बताया गयाl आज इस शुभ अवसर पर श्रमिकों ने भी अपने विचार रखे।
आज सभी को सुती गमछा व ग्लूकोज के डिब्बे वितरण किये गए व आज एक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम समापन के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई जिसमें अधिकारी गण इन्जीनियरस व मजदूर भाइयों ने एक साथ बैठकर भोजन किया l कार्यक्रम का संचालन आरयूआइडीपी के जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने किया l
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134755


