[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू ‌ मजदूर यूनियन ‌ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू ‌ मजदूर यूनियन ‌ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया

चूरू ‌ मजदूर यूनियन ‌ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ धर्म स्तूप के नजदीक ‌ जलदाय विभाग में श्रमिक नल मजदूर कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस बनाया गया। मेहनत कस मजदूरों द्वारा देश की उन्नति समृद्धि व खुशहाली में दिये जा रहे योगदान को नमन कर देश के समस्त कामगार व उनके परिवारजन को बधाई एवं शुभकामना देने के साथ उनकी आने वाली पीढ़ी आर्थिक सामाजिक व बौद्धिक विकास पर अग्रसित रहने के लिए भी शुभकामना देते हुए एक्स ई एन प्रेम कुमार, एईएन जिग्नेश कुमार ,जेईएन संजय कुमार, जेईएन विजय कुमार, एवं इंटक जिला अध्यक्ष अयूब खान नल मज़दूर यूनियन, ओर इंटक जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुर्जर, ने ‌ संबोधित करते हुए कहा कि ‌ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस जिसे मई दिवस भी कहा जाता है। यह हर साल 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन श्रमिकों के कठिन परिश्रम उनके अधिकारों और समाज के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को समर्पित है इसकी शुरुआत 19 वीं सदी में 8 घंटे कार्य दिवस की मांग के साथ हुई थी। भारत में पहली बार 1923 में चेन्नई में मनाया गया था। तभी से हम मजदूर दिवस कहते हैं । पुष्कर दत्त शर्मा, कुंदन मल सैनी, सुमेर सिंह, धर्म‌ दत्त, हरिप्रसाद, बनवारी लाल खारिया, रामेश्वर प्रसाद, किशन लाल, सांवरमल, श्रवण, राकेश कुमार, अनिल कुमार,राजकुमार, नरपत, शंकर लाल प्रजापत आदि एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles