सूरजगढ़ में वकीलों का विरोध प्रदर्शन:एसडीएम की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल कर पुतला फूंका
सूरजगढ़ में वकीलों का विरोध प्रदर्शन:एसडीएम की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल कर पुतला फूंका
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में उपखंड अधिकारी की कार्यशैली के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन जारी है। वकीलों ने एसडीएम की प्रतीकात्मक ‘शव यात्रा’ निकाली और पुतला फूंका। यह हड़ताल 17 मार्च 2026 से चल रही है। आज भी वकीलों की हड़ताल और धरना जारी रहा। झुंझुनूं, चिड़ावा और पिलानी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने आंदोलन को और व्यापक बनाने की घोषणा की।

वकीलों ने चेतावनी दी है कि जब तक उपखंड अधिकारी दीपक चंदन का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। एडवोकेट सोमवीर खिचड़ ने बताया कि अब आंदोलन को पूरे जिले में फैलाया जाएगा और सभी उपखंड कार्यालयों में कामकाज ठप किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने उपखंड अधिकारी की प्रतीकात्मक ‘शव यात्रा’ निकाली। यह यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए बुहाना चौक पहुंची, जहां आक्रोशित वकीलों ने एसडीएम का पुतला जलाकर जोरदार नारेबाजी की।
इस मौके पर बार अध्यक्ष संदीप मान सहित अभिषेक सेवदा, सोमवीर खिचड़, राकेश वर्मा, सुरेन्द्र सिंह तंवर, चन्द्र प्रकाश खारड़िया, सुनील सोमरा, मदनसिंह राठौड़, अमित शर्मा, शिवराज राठौड़, संजू तंवर, अनिल शर्मा, पियुष शर्मा, प्रदीप तुंदवाल, अजय जडेजा, पवन कुमावत, कान्ता योगी, राजेश योगी, मंजू योगी, अशोक गजराज, सुरेश दानोदिया, दीपक सैनी, संदीप राव और मनोज डिग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे। आंदोलन को मिल रहे लगातार समर्थन से प्रशासन पर दबाव बढ़ता दिख रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134634


