[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवानिवृत्ति पर शिक्षिका कमला ने विद्यालय को फर्नीचर भेंट किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सेवानिवृत्ति पर शिक्षिका कमला ने विद्यालय को फर्नीचर भेंट किया

सेवानिवृत्ति पर शिक्षिका कमला ने विद्यालय को फर्नीचर भेंट किया

बेरी : क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैनराम का बास, धर्मशाला बेरी में शिक्षिका कमला मूण्ड की सेवानिवृत्ति पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। लगभग 40 वर्षों की सेवा पूर्ण करने पर कमला ने अपनी सेवानिवृत्ति को यादगार बनाते हुए विद्यालय को 51 हजार रुपये का फर्नीचर भेंट किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उनके इस योगदान की सराहना की। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की ओर से कमला का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर नृत्य कर उन्हें विदाई दी।

समारोह में प्रधानाचार्य प्रकाश चंद, पीईईओ दीपा चौधरी, रमेश धींवा, किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला, आशाराम मूण्ड, रामेश्वर दतुसलिया, सुशीला दूत, धर्मेंद्र ओला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कमला के परिवारजन पति धन्ने सिंह, पुत्र नरेश व पुत्री पूजा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन संदीप काजला ने किया। उप प्रधानाचार्य दौलत सिंह डोटासरा ने नागरिक अभिनंदन पत्र का वाचन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उपस्थित सभी लोगों ने कमला की सादगी, सरलता और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles