100% उपस्थिति पर 12 विद्यार्थियों का सम्मान, उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
100% उपस्थिति पर 12 विद्यार्थियों का सम्मान, उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
महनसर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महनसर में अप्रैल माह में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले कक्षा 10 के 12 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को उपहारस्वरूप पानी की उच्च गुणवत्ता वाली बोतलें भेंट की गईं।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ के सानिध्य में प्राध्यापक अशफाक अली बिसाऊ ने अफ्शा, दीपिका दानोदिया, दिव्या दानोदिया, खुशी कंवर, मोनिका, मोहम्मद फैयाज, निलेश सोनी, पंकज कुमार, सानिया बानो, सनोफर, सुमैया और सूर्य को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करने का यह प्रयास विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उल्लेखनीय है कि प्राध्यापक अशफाक अली वर्ष 2018-19 से लगातार हर माह 100% उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को शिक्षण एवं सहायक सामग्री देकर प्रोत्साहित कर रहे हैं।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य रमा शर्मा, इकबाल हुसैन, महेंद्र सिंह लाम्बा, रमेश कुमार मीणा, प्रकाशचंद्र धौलपुरिया सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134600


