मजदूर दिवस पर झुंझुनूं में विरोध सभा, शिकागो के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मजदूर दिवस पर झुंझुनूं में विरोध सभा, शिकागो के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
झुंझुनूं : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर वामपंथी एवं जनवादी मजदूर-किसान संगठनों द्वारा जिला कलेक्टर परिसर के सामने विरोध सभा आयोजित की गई। इस दौरान शिकागो के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोकर सिंह झाझड़िया ने की। सभा में “मई दिवस अमर रहे”, “मजदूर-किसान एकता जिंदाबाद” और “इंकलाब जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए।
मजदूरों की मांगों पर उठाई आवाज
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में मजदूर अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों की जायज मांगों को दबाया जा रहा है और आंदोलनकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। वक्ताओं ने आठ घंटे कार्यदिवस लागू करने, ओवरटाइम का भुगतान, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने और श्रम कानूनों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की।

प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सभा के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मजदूरों की मांगों पर ध्यान देने की अपील की।
कई संगठनों के नेता रहे मौजूद
सभा को महेश चौमाल, बजरंग लाल, शीशराम गोठवाल, मनफूल सिंह, रामचंद्र कुलहरी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर और किसान उपस्थित रहे। संचालन बजरंग लाल एडवोकेट ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134600


