चिड़ावा में स्वास्थ्यकर्मियों को मिली होम्योपैथी किट:कलेक्टर ने समीक्षा की, जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर
चिड़ावा में स्वास्थ्यकर्मियों को मिली होम्योपैथी किट:कलेक्टर ने समीक्षा की, जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर
चिड़ावा : चिड़ावा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को होम्योपैथिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। स्टेशन रोड स्थित पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने स्वास्थ्य सेवाओं में होम्योपैथी के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।
कार्यशाला के दौरान जयपुर से आए विशेषज्ञ डॉ. रामप्रकाश और उनकी टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों को 15 दवाओं की एक विशेष किट प्रदान की। ये किट जिले के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों, पीएचसी, सीएचसी और उप जिला अस्पताल के कर्मियों को वितरित की गई। टीम ने दवाओं के सटीक उपयोग और विभिन्न रोगों में उनके प्रभावी उपचार की तकनीकी जानकारी भी दी।
कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने पूर्व कलेक्टर डॉ. प्रदीप बोरड़ के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी को आमजन तक पहुंचाने में मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने स्वास्थ्यकर्मियों से इस पद्धति में विशेष रुचि लेने का आह्वान भी किया।
बैठक में कलेक्टर ने एचपीवी (HPV) वैक्सीन की प्रगति रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र की कोई भी पात्र बच्ची इस टीके से वंचित न रहे। इस दौरान, उन्होंने बेहतरीन कार्य प्रदर्शन के लिए बीसीएमओ डॉ. संत कुमार जांगिड़ और उनकी टीम की प्रशंसा भी की।
कार्यशाला में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, बीसीएमओ डॉ. संत कुमार जांगिड़, बीडीके प्रभारी डॉ. रमेश यादव, डॉ. स्माइली, बीडीओ अनीषा बिजारणियां और तहसीलदार रामकुमार पूनिया सहित विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134559


